अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में ट्रंप ने दिया विशेष संदेश
नई दिल्ली : अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास में भव्य समारोह आयोजित किया गया, जिसमें दोनों देशों के कई वरिष्ठ नेता, राजनयिक और विशिष्ट अतिथि उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वर्चुअल माध्यम से लाइव संबोधन देते हुए भारत-अमेरिका संबंधों की गहराई पर प्रकाश डाला और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अपने स्नेह व्यक्त किए।ट्रंप ने बताया भारत से अपने गहरे सम्बन्ध
अपने संबोधन में ट्रंप ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच अब तक के सबसे मजबूत रिश्ते हैं। उन्होंने कहा, “मुझे भारत से गहरा प्यार है,” और भारत के प्रति अपनी व्यक्तिगत और राजनयिक प्रतिबद्धता जताई। अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि सभी को अमेरिका की ओर से एक मजबूत आवाज सुनाई दे रही है।प्रधानमंत्री मोदी को अपना निकटतम मित्र बताया
राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खुले दिल से तारीफ की और उन्हें अपना अच्छा दोस्त बताया। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी महान नेता हैं और मैं उनका बड़ा प्रशंसक हूं। हमें इस दोस्ती पर गर्व है जो हमारे देशों के बीच है।” ट्रंप ने भारत-अमेरिका रिश्तों के बढ़ते भरोसे को भी उजागर किया जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दोनों देशों के सहयोग को प्रभावित कर रहा है।
President Trump called me tonight. He had a clear message: “𝐈 𝐥𝐨𝐯𝐞 𝐏𝐫𝐢𝐦𝐞 𝐌𝐢𝐧𝐢𝐬𝐭𝐞𝐫 𝐌𝐨𝐝𝐢. 𝐖𝐞’𝐯𝐞 𝐧𝐞𝐯𝐞𝐫 𝐛𝐞𝐞𝐧 𝐜𝐥𝐨𝐬𝐞𝐫 𝐭𝐨 𝐈𝐧𝐝𝐢𝐚. 𝐈’𝐦 𝐚 𝐛𝐢𝐠, 𝐛𝐢𝐠 𝐟𝐚𝐧 𝐨𝐟 𝐏𝐫𝐢𝐦𝐞 𝐌𝐢𝐧𝐢𝐬𝐭𝐞𝐫 𝐌𝐨𝐝𝐢…” pic.twitter.com/jJBLhKdZhL
— Ambassador Sergio Gor (@USAmbIndia) May 24, 2026
President Trump called me tonight. He had a clear message: “𝐈 𝐥𝐨𝐯𝐞 𝐏𝐫𝐢𝐦𝐞 𝐌𝐢𝐧𝐢𝐬𝐭𝐞𝐫 𝐌𝐨𝐝𝐢. 𝐖𝐞’𝐯𝐞 𝐧𝐞𝐯𝐞𝐫 𝐛𝐞𝐞𝐧 𝐜𝐥𝐨𝐬𝐞𝐫 𝐭𝐨 𝐈𝐧𝐝𝐢𝐚. 𝐈’𝐦 𝐚 𝐛𝐢𝐠, 𝐛𝐢𝐠 𝐟𝐚𝐧 𝐨𝐟 𝐏𝐫𝐢𝐦𝐞 𝐌𝐢𝐧𝐢𝐬𝐭𝐞𝐫 𝐌𝐨𝐝𝐢…” pic.twitter.com/jJBLhKdZhL
— Ambassador Sergio Gor (@USAmbIndia) May 24, 2026
