सेक्टर-107 स्थित ग्रेट वैल्यू शरणम् सोसायटी के एल टावर में आठवें फ्लोर के फ्लैट की बालकनी से प्लास्टर का बड़ा हिस्सा गिर गया। नीचे गुजर रही घरेलू सहायिका घायल हो गई। उसके सिर पर गंभीर चोट आ गई। 12 टांके लगे हैं। इस घटना को लेकर निवासियों में भारी नाराजगी है। एओए सदस्य शुभ्रज्योति भौमिक ने बताया कि घटना मंगलवार शाम 7:30 बजे हुई।
उस समय निवासी पार्क में टहल रहे थे। जिस रास्ते पर प्लास्टर का हिस्सा गिरने से घरेलू सहायिका घायल हुई उससे लोग गुजरते हैं। ऐसी घटना फिर हो सकती है। लोग टहलते हैं। आरोप है कि एओए की ओर से बिल्डर से जर्जर बिल्डिंग की शिकायत कई बार की जा चुकी है।

