सेक्टर-143 और 144 में तीन करोड़ 10 लाख 56 हजार रुपये की लागत से नोएडा प्राधिकरण सड़कों की रिसर्फेसिंग कराएगा। प्राधिकरण के वर्क सर्कल-8 ने टेंडर जारी कर एजेंसियों से 8 जून तक आवेदन मांगे हैं।
इसमें फरीदाबाद-नोएडा-गाजियाबाद एक्सप्रेस-वे (एफनजी) से फेस्टिवल सिटी सोसाइटी सेक्टर-143 तक सड़क की रिसर्फेसिंग, एफनजी पर हुए गड्ढों को भरा जाना व नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेस-वे किनारे की 45 मीटर रोड की रिसर्फेसिंग भी शामिल है। प्राधिकरण के जीएम एके अरोड़ा ने बताया कि निर्माण एजेंसी चयन के साथ काम शुरू करवा दिए जाएंगे।

