• Sun. Oct 4th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

ग्रेटर नोएडा: लापता 121 मोबाइल फोन बरामद कर पुलिस ने उनके मालिकों को सौंपा

गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने विभिन्न जगहों से लापता हुए 121 मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सुपुर्द किया है। बरामद मोबाइल फोन की कीमत करीब 35 लाख रुपए है।

अपर पुलिस उपायुक्त स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि थाना सूरजपुर क्षेत्र के विभिन्न जगहों से गुमशुदा हुए 121 मोबाइल फोन को ढूंढकर पुलिस ने उनके असली मालिकों के आज सुपुर्द किया है। उन्होंने बताया कि गुम हुए मोबाइल फोन को सीईआईआर पोर्टल, सर्विलांस की मदद से खोजा गया है। उन्होंने बताया कि ये मोबाइल भीड़भाड़ वाले स्थान, बाजरो, ऑटो, बस तथा सुबह-शाम टहलते समय लोगों से गिर गए थे। या कहीं पर छूट गए थे। जिनकी तलाश पुलिस ने की है। उन्होंने बताया कि बरामद मोबाइल फोन की कीमत करीब 35 लाख रुपए है।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )