ग्रेनो वेस्ट और ग्रेटर नोएडा में सार्वजनिक जगहों पर प्राधिकरण लग्जरी टॉयलेट बनाएगा। इसके लिए पीपीपी मॉडल पर निर्माण के अलावा संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी निजी कंपनियों की तय की जानी है। पांच जून को इसके लिए प्री-बिड बैठक भी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने कंपनियों के साथ रखी है।
वरिष्ठ प्रबंधक स्वास्थ्य राजेश कुमार के मुताबिक, बिल्ट-ऑपरेट-ट्रांसफर-बीओटी में पीपीपी माॅडल पर इन टॉयलेट का निर्माण किया जाना है। शहर के लोगों की जरूरत को पूरा करने के लिए दो पैकेज में कुल 16 टाॅयलेट बनाए जाने हैं। प्री-बिड बैठक में पब्लिक टॉयलेट के संचालन में आने वाली दिक्कतों और उनके संभावित समाधान पर चर्चा भी की जानी है। इन समाधान से पब्लिक टॉयलेट के उपयोग को बेहतर बनाया जा सकेगा। टॉयलेट का निर्माण इस तरह से होगा कि उनको साफ और बदबू मुक्त रखा जा सकेगा।
जहां टॉयलेट बनाए जाने हैं, उन जगहों में पैकेज-1 में नॉलेज पार्क फायर स्टेशन, जीएनआईओटी बस स्टैंड, इटेहरा फुटओवर ब्रिज साइट, राइज चौकी हिंडन पुल, केसीसी काॅलेज नासा पार्किंग, बीटा-1 बस स्टैंड, पुलिस चौकी ग्रेनो प्राधिकरण, सेक्टर-3 के पास 130 मीटर रोड ग्रेनो वेस्ट में निर्माण होना है। पैकेज-2 में क्राउन प्लाजा होटल के पास सूरजपुर, सिविल कोर्ट गेेट, जिला प्रशासन परिसर, गैलेक्सी मॉल के पास ग्रेनो वेस्ट, चेरी काउंटी चौक ग्रेनो वेस्ट, यथार्थ अस्पताल ग्रेनो वेस्ट, एच्छर गांव रोड, अवध ग्रीन बैंक्वेट हॉल के पास बनाए जाने प्रस्तावित हैं। इन जगहों में सर्वे के बाद बदलाव भी किया जा सकता है।
नोएडा: सार्वजनिक जगहों पर प्राधिकरण लग्जरी टॉयलेट बनाएगा

