• Thu. Jun 11th, 2026

नोएडा: 10 करोड़ रुपये के भुगतान को लेकर धोखाधड़ी का मामला सामने आया

कानपुर मेट्रो परियोजना के ठेके में करीब 10 करोड़ रुपये के भुगतान को लेकर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इस संबंध में कोतवाली सेक्टर-20 में शिकायत दर्ज कराई गई है। लखनऊ स्थित पार्वती एसोसिएट्स के मैनेजर अभिषेक कुमार ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि एक कंपनी के मालिक और उनके सहयोगियों ने कंपनी के साथ वित्तीय अनियमितता और धोखाधड़ी की है।

शिकायत के अनुसार वर्ष 2022 में कानपुर मेट्रो परियोजना के यूटिलिटी कार्य के लिए पार्वती एसोसिएट्स को पेटी कांट्रैक्ट दिया गया था। दोनों पक्षों के बीच तय दरों और डिस्काउंट पर सहमति बनने के बाद कंपनी ने कार्य शुरू किया और परियोजना में करोड़ों रुपये का निवेश किया।

अभिषेक कुमार का आरोप है कि कार्य पूरा होने के बाद कंपनी की ओर से भुगतान रोक दिया गया। साथ ही पहले से तय शर्तों को बदलते हुए नई दरों के आधार पर बिल संशोधित करने का दबाव बनाया गया। आरोप है कि 25 जून 2025 को नोएडा स्थित कार्यालय में भुगतान मांगने पर अरविंद गोयल ने उन्हें धमकी भी दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत की जांच की जा रही है।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )