• Thu. Jun 11th, 2026

नोएडा: ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का लालच देकर एक कारोबारी से करीब 12 लाख रुपये की ठगी

साइबर जालसाजों ने ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का लालच देकर एक कारोबारी से करीब 12 लाख रुपये की ठगी कर ली। ठगों ने खुद को शेयर बाजार का विशेषज्ञ बताकर निवेश कराया और जब कारोबारी ने अपना पैसा वापस मांगना शुरू किया तो आरोपियों ने संपर्क करना बंद कर दिया। मामले में साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।सेक्टर-137 निवासी सुलभ गांधी ने बताया कि कुछ समय पहले उनसे कुछ लोगों ने संपर्क किया था। आरोपियों ने स्वयं को शेयर बाजार और ऑनलाइन ट्रेडिंग से जुड़ा बताते हुए कम समय में अच्छा मुनाफा कमाने का दावा किया। उनकी बातों पर भरोसा कर सुलभ ने निवेश शुरू कर दिया। कुछ समय बाद उनके खाते में लगातार नुकसान दिखाया जाने लगा। जब उन्होंने इस बारे में सवाल किया तो आरोपियों ने बाजार में उतार-चढ़ाव का हवाला देते हुए अतिरिक्त निवेश करने की सलाह दी।

ठगों ने निवेश सीमा बढ़ाने जैसे विभिन्न बहाने बनाकर उनसे धीरे-धीरे करीब 12 लाख रुपये का निवेश और करा दिया। इसके बावजूद उन्हें कोई लाभ नहीं मिला और न ही निवेश की गई रकम वापस मिली। जब सुलभ गांधी को अपने साथ धोखाधड़ी होने का संदेह हुआ तो उन्होंने निवेश की पूरी राशि वापस मांगी। आरोप है कि इसके बाद ब्रोकर और उनसे संपर्क करने वाले अन्य लोगों ने टालमटोल शुरू कर दी। आखिरकार उन्होंने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई। डीसीपी साइबर शैव्या गोयल ने बताया कि इस मामले में उन बैंक खातों की जांच की जा रही है।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )