• Wed. Jun 17th, 2026

ग्रेटर नोएडा: आबकारी विभाग ने शराब की दो दुकानों का ई-लॉटरी से किया आवंटन

आबकारी विभाग ने मंगलवार को दो मॉडल शॉप का आवंटन ई-लॉटरी से किया है। दोनों दुकानों का आवंटन नहीं हो सका था। हालांकि विभाग अब लाइसेंस फीस जमा होने का इंतजार कर रहा है, जिसके बाद आवंटन होगा। लाइसेंस फीस जमा होने से विभाग को 2.4 करोड़ का राजस्व मिलेगा। वहीं आवेदन पत्रों से भी विभाग को लाखों रुपये मिले हैं।

जिलाधिकारी मेधा रूपम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी सभागार में ई-लॉटरी की प्रक्रिया को पूरा किया गया। जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अल्फा वन कॉमर्शियल बेल्ट और एक अन्य जगह की मॉडल शॉप का आवंटन नहीं हो सका था।

इन पर आवेदन मांगे गए। दोनों मॉडल शॉप पर 6 आवेदन आए। इससे विभाग को 6 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। अब ई-लॉटरी से मॉडल शॉप का आवंटन कर दिया गया है। दोनों मॉडल शॉप की लाइसेंस फीस से 2.4 करोड़ का राजस्व मिलेगा। तीन दिन में आवंटी को लाइसेंस फीस जमा करने का मौका दिया गया है।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )