• Wed. Jun 17th, 2026

नोएडा/ ग्रेनो: रजिस्ट्रार कार्यालय में कामकाज पूरी तरह ठप 

अधिवक्ताओं और डीड राइटर्स की हड़ताल नोएडा और दादरी में मंगलवार को भी जारी रही। इस कारण दोनों जगह सब रजिस्ट्रार कार्यालय में कामकाज पूरी तरह ठप रहा और एक भी रजिस्ट्री नहीं हो सकी। रजिस्ट्री कराने पहुंचे लोगों को बिना काम कराए वापस लौटना पड़ा। नोएडा में छह दिन से चल रही हड़ताल के कारण विभाग को40 करोड़ रुपये का राजस्व नुकसान हुआ है। बुधवार को अधिवक्ता राजस्व मंत्री का पुतला दहन कर अपना विरोध जताएंगे।

नोएडा के बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रवीण डेढ़ा ने बताया कि सांसद डॉ. महेश शर्मा को ज्ञापन सौंपकर विरोध जताया गया है और आदेश को वापस लेने की मांग की है। वकीलों का कहना है अगर उनकी बात नहीं मानी गई तो वह प्रदर्शन और उग्र करेंगे।
मंगलवार सुबह अधिवक्ता और बैनामा लेखक दादरी तहसील परिसर में एकत्र हुए। इसके बाद उन्होंने जीटी रोड पर पैदल मार्च निकालकर सरकार के नए प्रस्ताव के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। मार्च दादरी तिराहे तक पहुंचा, जहां प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर विरोध जताया। बाद में अधिवक्ताओं ने सब रजिस्ट्रार कार्यालय के बाहर धरना दिया और फिर एसडीएम कार्यालय पहुंचकर सभा आयोजित की

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )