शहर के कई सेक्टरों में बुधवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। तापमान बढ़ने से विद्युत निगम के सारे उपकरण जवाब दे गए। बुधवार को जैसे ही तापमान चढ़ा, विद्युत निगम की सारी व्यवस्थाएं ठप नजर आईं। सेक्टर-22, 27, 34, 61, 49, 51, 52, 71, 72, 73, 100 समेत कई सेक्टरोंं में बिजली गुल रही। कहीं फाल्ट तो कहीं ओवरलोडिंग से बिजली बाधित हो गई।
उपभोक्ताओं को चार से पांच घंटे बगैर बिजली के समय काटना पड़ा। बिजली कटौती का सबसे अधिक असर घरों में रहने वाले बुजुर्गों, बच्चों और कामकाजी लोगों पर पड़ा। कुछ जगहों पर पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हुई उपभोक्ताओं ने विद्युत निगम के कंट्रोल रूम और उपकेंद्र के नंबर पर शिकायत करके जानकारी भी दी। अधीक्षण अभियंता तकनीकी विवेक कुमार ने बताया बहाल बिजली देने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है

