• Mon. Jul 13th, 2026

दिल्ली: रेलवे स्टेशन जल्द ही और अधिक हरा-भरा नजर आएगा

हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन जल्द ही और अधिक हरा-भरा नजर आएगा। उत्तर रेलवे द्वारा स्टेशन परिसर में इनडोर और आउटडोर सजावटी गमलों वाले पौधों की व्यवस्था की जाएगी।योजना के तहत पौधों की आपूर्ति और उनके रखरखाव के लिए करीब 99.94 लाख रुपये की निविदा जारी कर दी गई है। इसमें चयनित एजेंसी अगले 24 महीनों तक पौधों की देखभाल करेगी। अधिकारियों के अनुसार योजना के तहत स्टेशन के विभिन्न स्थानों पर अच्छी गुणवत्ता वाले सजावटी गमलों में पौधे लगाए जाएंगे। इनकी नियमित सिंचाई, खाद, छंटाई, सफाई और आवश्यकता पड़ने पर खराब पौधों को बदलने की जिम्मेदारी भी ठेकेदार की होगी।

स्टेशन परिसर से बिना अनुमति कोई भी पौधा हटाया नहीं जा सकेगा। करीब 1113 गमलों का रखरखाव हर महीने किया जाएगा। दो वर्षों की अवधि में कुल 26712 गमलों की आपूर्ति और रखरखाव का कार्य शामिल है। निविदा के अनुसार केवल वही एजेंसियां आवेदन कर सकेंगी, जिन्हें सजावटी इनडोर और आउटडोर पौधों की आपूर्ति एवं रखरखाव का पूर्व अनुभव हो।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )