• Mon. Jul 13th, 2026

नोएडा: विज्ञापन देखकर झांसे में आए सेक्टर-61 निवासी बुजुर्ग(69) ने 7.80 लाख रुपये गंवा दिए

फेसबुक पर क्रेडिट कार्ड का विज्ञापन देखकर झांसे में आए सेक्टर-61 निवासी बुजुर्ग(69) ने 7.80 लाख रुपये गंवा दिए। उन्होंने साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्रतीक फेडोरा सोसाइटी के रहने वाले राजेश सरीन ने बताया 18 मई को फेसबुक पर पंजाब नेशनल बैंक के क्रेडिट कार्ड से संबंधित विज्ञापन देखा था। थोड़ी देर बाद व्हाट्सएप नंबर पर कॉल कर एक व्यक्ति ने स्वयं को बैंक कर्मी बताते हुए विश्वास में लिया। आरोपी ने पीड़ित को ऑनलाइन फॉर्म भेजा। फॉर्म में बैंक खाते से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज कराई गई। इसके बाद इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से पीएनबी के तीन बचत खातों से चार अलग-अलग ट्रांजेक्शन में 7.80 लाख रुपये निकाल लिए गए।

पीड़ित ने जानकारी होने पर 19 मई को राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल इसकी शिकायत भी दर्ज कराई। एसीपी विवेक रंजन ने बताया प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )