• Tue. Nov 3rd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: इंजीनियर आर्यन की मौत की जांच अब की टीम विद्युत सुरक्षा निदेशालय करेगी

सेक्टर-58 में इंजीनियर आर्यन की मौत की जांच अब विद्युत सुरक्षा निदेशालय की टीम करेगी। टीम ने बुधवार को घटनास्थल पहुंचकर जानकारी जुटाई। जिस पोल से करंट प्रवाहित होने की बात सामने आ रही है, उसकी भी जांच की गई। टीम ने विद्युत निगम के अधिकारियों से भी साक्ष्य की मांग की है।

नौ जुलाई को आर्यन सेक्टर-58 स्थित ऑफिस के लिए जलभराव से गुजर रहे थे। रास्ते में नाले में पैर घुस जाने के कारण वे गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई। मौत का कारण करंट को बताया जा रहा है। प्राधिकरण और निगम के बीच फंसे पेच के बाद पुलिस ने विद्युत निगम के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )