• Tue. Sep 22nd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

दिल्ली: सहपाठी ने किया 14 वर्षीय छात्र पर चाकू से हमला

अंबेडकर नगर इलाके के सरकारी स्कूल (पीली बिल्डिंग) में सोमवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। 14 वर्षीय छात्र ने अपने सहपाठी की शिकायत शिक्षक से कर दी थी, जिस पर शिक्षक ने सहपाठी को डांट दिया। इससे नाराज होकर आरोपी छात्र ने स्कूल परिसर में ही सहपाठी पर चाकू से हमला कर दिया।

घायल छात्र मदनगीर गांव निवासी को पहले अंबेडकर अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, छात्र के हाथ में खरोंच के अलावा कमर में घाव है, लेकिन उसकी हालत खतरे से बाहर है। घटना के बाद स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। शिक्षकों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी छात्र और घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )