• Wed. Sep 23rd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: प्राइवेट कंपनी के युवती से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई

सेक्टर-63 थाना क्षेत्र में एक युवती ने प्राइवेट कंपनी के कर्मचारी पर डीलरशिप देने के नाम पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मूलरूप से वाराणसी की रहने वाली युवती ने पुलिस को बताया कि उनकी दोस्ती निजी कंपनी में काम करने वाले इंद्रा नामक व्यक्ति से हुई। आरोपी ने डीलरशिप के लिए डीएलएफ मॉल के कॉफी शॉप पर बुलाया इसके बाद आरोपी उन्हें कार में बैठाकर सेक्टर-63 क्षेत्र में सड़क किनारे फूड स्टॉल पर ले गया। .

वहां युवती को उतारने के दौरान आरोपी ने अभद्र टिप्पणी, छेड़छाड़ और अकेला पाकर जबरदस्ती करने का प्रयास किया। इसको लेकर पीड़िता डर गई और किसी तरह खुद को बचाते हुए निकलीं। उन्होंने वाराणसी पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस का कहना है कि वाराणसी से ट्रांसफर होकर एफआईआर आई है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )