• Thu. Jul 23rd, 2026

ग्रेटर नोएडा: घरों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया

बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने घरों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक चाकू बरामद हुआ है। आरोपी उसी गिरोह का सदस्य है, जिसके अन्य साथियों को दो दिन पहले गिरफ्तार कर करीब 20 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए थे।

कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि सोमवार को सूचना के आधार पर एनपीसीएल कार्यालय के सामने से विमल उर्फ बिट्टू भाटी निवासी सिकंदराबाद बुलंदशहर को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर पहले बंद पड़े मकानों की रेकी करता था। इसके बाद मौका देखकर घरों में घुसकर सोने-चांदी के आभूषण और अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो जाता था।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )