• Thu. Jul 23rd, 2026

ग़ाज़ियाबाद: चीखें दबाने के लिए तेज आवाज में बजाया साउंड, लाशें छिपाने की कोशिश

गाजियाबाद की भीमनगर कॉलोनी में माता-पिता की हत्या करने वाले दोनों बेटों ने पुलिस पूछताछ में कई राज उगले हैं। पुलिस के अनुसार, छोटे बेटे ललित ने बताया कि उसने प्रेम विवाह किया था। 28 जून 2024 को उसकी पत्नी ने बेटे को जन्म दिया था। नवजात बीमार हो गया तो उसका जिला अस्पताल में उपचार कराया गया, जहां तीन जुलाई 2024 को उसकी मौत हो गई।बेटे की मौत के सदमे में पत्नी का उपचार नहीं कराया गया। उसकी देखभाल भी नहीं की गई। माता-पिता की अनदेखी के चलते दोनों बेटों की पत्नियां घर छोड़कर चली गई थीं। इन बातों को लेकर दोनों बेटे माता-पिता से रंजिश रखने लगे थे। सोमवार रात इसी ने खूनी रूप ले लिया।

पूछताछ में हत्यारोपी बेटों ने पुलिस को बताया कि वारदात के दौरान उनका एक नाबालिग दोस्त भी साथ था। माता-पिता की हत्या के बाद वह मकान में ही बेड के नीचे छिप गया। पुलिस ने घटना के करीब चार घंटे बाद नाबालिग को बेड के नीचे से पकड़ा।

पुलिस के अनुसार, क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र स्थित भीमनगर कॉलोनी की गली नंबर-10 में हुई इस घटना के दौरान दोनों आरोपी दीपक (27) और ललित (25) नशे में धुत थे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि सोमवार रात पहले पिता गंगाशरण (55) के कमरे में पहुंचे। उस समय गंगाशरण दूध का हिसाब लिख रहे थे। दोनों ने गाली-गलौज करते हुए कहा कि इतना हिसाब-किताब लिखकर किसको दोगे। बीमार पोते का इलाज निजी अस्पताल में करा देते तो आज हिसाब-किताब लिखने के बजाय पोते को खिलाने में लगे होते

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )