• Sun. Sep 27th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

ग्रेटर नोएडा: कलाधाम सोसायटी हादसे में कार्रवाई

ग्रेटर नोएडा के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) रविशंकर निम ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर नॉलेज पार्क थाने में मामला दर्ज किया गया है। रविवार को तीन आरोपियों गाजियाबाद निवासी ठेकेदार मनोज जैन (53), बुलंदशहर निवासी और जल विभाग में तकनीकी सुपरवाइजर आकाश कुमार (26) और गाजियाबाद निवासी सुपरवाइजर अनुज कुमार उर्फ जॉनी कुमार (35) को गिरफ्तार किया गया। उन्हें कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस को दी शिकायत में अव्यान के पिता सिवान यादव ने कहा है कि घटना स्थल पर बैरिकेडिंग, चेतावनी बोर्ड, रिफ्लेक्टिव मार्किंग या अन्य सुरक्षा उपाय किए गए होते तो बेटे की जान बच सकती थी।

हादसे के बाद ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की नींद खुली है। प्राधिकरण ने गिरफ्तार सुपरवाइजरों आकाश कुमार और जॉनी कुमार को लापरवाही के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। वहीं ठेकेदार फर्म सुप्रीम इंडस्ट्रियल कॉरपोरेशन को ब्लैकलिस्ट कर प्रोपराइटर मनोज कुमार जैन के खिलाफ नॉलेज पार्क थाने एफआईआर दर्ज कराई गई है। सीईओ रवि कुमार एनजी ने जीएम एके सिंह को इस मामले में संबंधित इंजीनियरों की भूमिका की जांच कर 48 घंटे में रिपोर्ट देने को कहा है। रिपोर्ट आने के बाद जिम्मेदार इंजीनियरों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।तीन अधिकारी से सारे काम छीनेसीईओ ने कहा कि शुरुआती जांच में वरिष्ठ प्रबंधक विनोद शर्मा, प्रबंधक गरिमा सिंह और सहायक प्रबंधक मनोज चौधरी की लापरवाही सामने आई है। देर रात ही इन तीनों से सारे काम वापस ले लिए गए हैं और उन्हें ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित प्राधिकरण कार्यालय से अटैच कर दिया गया है। प्रबंधक और सहायक प्रबंधक को निलंबित करने के लिए शासन को संस्तुति भेज दी गई है।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )