• Thu. Oct 1st, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: नाले में गिरने से बुजुर्ग की जान गई

मामूरा गांव में बुधवार को नाले में गिरकर बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने शव को नाले से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन ने कोई लिखित शिकायत नहीं दी है।

पुलिस के मुताबिक बुधवार शाम डायल-113 के माध्यम से सूचना मिली कि एक व्यक्ति का शव सेक्टर-66 स्थित मामूरा गांव में गली नंबर-7 के निकट नाले में पड़ा है। पुलिस ने शव को बाहर निकाला और फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। नाले की गहराई और चौड़ाई बेहद कम थी और उसमें पानी भी बहुत कम था। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह लघुशंका के लिए नाले के किनारे खड़े थे और संतुलन बिगड़ने के चलते नाले में गिरे और फंस गए।

उम्र अधिक होने के चलते एक ही अवस्था में पड़े रहने के चलते उनकी मौत हो गई।मृतक की पहचान मेरठ निवासी 70 वर्षीय रुमाल सिंह के रूप में हुई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह पिछले कई वर्षों से मामूरा गांव में रहते थे। पुलिस के मुताबिक, मृतक के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं हैं। लोगों का कहना है कि बुजुर्ग ने मादक पदार्थ का सेवन कर रखा था।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )