• Wed. Sep 30th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

दिल्ली: विद्या वाहिनी योजना के तहत बच्चियों को निशुल्क साइकिलें बांटीं

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सीएमश्री स्कूल में विद्या वाहिनी योजना के तहत निशुल्क साइकिलें बांटीं। इस अवसर पर तीन हजार से ज्यादा बच्चियों को साइकिलें मिलीं, जबकि महीने भर में कुल 1.40 लाख साइकिलें बांटी जानी हैं। मुख्यमंत्री ने बच्चियों से पूछा कि क्या वे साइकिल पाकर खुश हैं, जिस पर उन्होंने ‘यस मैम’ कहा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा और शिक्षा मंत्री आशीष सूद उपस्थित रहे। स्थानीय विधायक और शिक्षा विभाग के अधिकारी भी मौके पर मौजूद थे। बच्चियों ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और शिक्षा मंत्री आशीष सूद को निशुल्क साइकिलें देने पर धन्यवाद दिया।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने साइकिलों को बेटियों के लिए उनके पंख जैसा बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बेटियों की जरूरतों को समझने और पूरा करने के लिए भेजा है। आपकी सीएम मौसी ने बच्चियों की तकलीफें कम करने का प्रयास किया है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि बेटियां राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री भी बन सकती हैं। उन्होंने बताया कि वह स्वयं भी सरकारी स्कूल से पढ़ी हैं। सरकार हर साल नौवीं कक्षा की हर बच्ची को विद्या वाहिनी साइकिलें देगी। उनकी सरकार शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के लिए लगातार काम कर रही है।शिक्षा से राष्ट्रनिर्माण करने आए हैं- आशीष सूदशिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहा कि वे विज्ञापन की राजनीति नहीं, शिक्षा से राष्ट्रनिर्माण करने आए हैं। उन्होंने बताया कि साइकिलों के बाद अब लैपटॉप देने की तैयारी है। रक्षाबंधन पर दिल्ली की महिलाओं को 2500 रुपये भी दिए जाएंगे। केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सराहना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बेटियों और महिलाओं की जरूरतों को पूरा कर रही हैं

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )