• Mon. Aug 3rd, 2026

दिल्ली: पप्पू यादव पर हमला, पुलिस ने की FIR दर्ज

दिल्ली में रविवार को आवास के सामने प्रेसवार्ता कर रहे पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव पर एक युवक ने भगवान राम के अपमान का आरोप लगाकर चप्पल फेंक दी। हालांकि, चप्पल पप्पू यादव से दूर गिरी। आरोपी युवक और उसके साथी को सांसद के समर्थकों ने पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। इस मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। जिसके बाद घटना के संबंध में दिल्ली पुलिस ने बीएनएस की धारा 221/121(1)/132/3(5) के तहत एफआईआर दर्ज की है।प्रेस वार्ता में पप्पू यादव पर चप्पल फेंकने का आरोपी युवक सुमित (34) बुलंदशहर का निवासी है। सुमित गाजियाबाद में लोहे का कार्य करता है। प्रेस वार्ता के दौरान सुमित और उसका साथी हैप्पी मौजूद थे।

दोनों क्रेटा गाड़ी से आए थे। बताया जा रहा है कि दोनों बुलंदशहर से दिल्ली में क्रेटा गाड़ी ठीक कराने आए थे। हंगामे के दौरान सांसद के समर्थकों ने दोनों से जमकर मारपीट कर उन्हें पुलिस को सौंप दिया।संसद में पप्पू यादव ने चंदा चोरी का नाटकीय रूप किया था पेशपूर्णिया सांसद इससे पहले संसद परिसर में राम मंदिर के चढ़ावे की कथित चोरी के मुद्दे पर भगवा कपड़े पहनकर विरोध प्रदर्शन करने को लेकर चर्चा में हैं। प्रदर्शन में उन्होंने चढ़ावे की कथित चोरी को दिखाने वाला नाटकीय प्रदर्शन किया था। इस मामले को लेकर सियासी विवाद बढ़ा था और एफआईआर भी दर्ज हुई।

चप्पल फेंकने का वीडियो वायरलसोशल मीडिया पर पप्पू यादव की प्रेस वार्ता और उनपर चप्पल से हमले का वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में सांसद से एक युवक पूछ रहा है कि आपने संसद में राम मंदिर में चंदा चोरी के नाटकीय घटनाक्रम के दौरान भगवान राम की फोटो को दूसरे सांसद के पैरों के पास क्यों छोड़ दिया था। उन्होंने भगवान राम के अपमान का आरोप लगाया। इस दौरान पप्पू यादव के पास चप्पल आकर गिरी।एफआईआर से नहीं डरने वाले, चाकू से हमले का भी लगाया आरोपप्रेस वार्ता के दौरान हमले पर सांसद पप्पू यादव ने कहा कि वह एफआईआर से डरने वाले नहीं हैं और सनातन तथा लोगों की आस्था की रक्षा के लिए संघर्ष करते रहेंगे। इस दौरान सांसद ने आरोप लगाया कि युवकों के पास चाकू भी था और वह उनपर चाकू से हमला करने आए थे। उन्होंने बताया कि वह किसी भी हमले से डरने वाले नहीं है। इस मामले की पुलिस ने पुष्टि नहीं की है

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )