संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ से आलिया भट्ट का नया लुक सामने आया है। फिल्म के दो नए पोस्टर रिलीज किए गए हैं, जिनमें आलिया एक अलग और ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं।
पोस्टर में आलिया कैबरे डांसर के लुक में दिखाई दे रही हैं। उन्होंने ग्लैमरस आउटफिट पहना है, जिसमें हाई-स्लिट भी नजर आ रहा है। उनका यह नया अवतार पहले दिखे लुक से काफी अलग है।
‘लव एंड वॉर’ को संजय लीला भंसाली डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में आलिया भट्ट के साथ रणबीर कपूर और विक्की कौशल भी मुख्य भूमिका में हैं।

