• Sat. Oct 3rd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

हिंदू-मुस्लिम के नाम पर राजनीति करने वालों पर अभिजीत दीपके का हमला, बोले- ऐसी सोच वालों को पाकिस्तान जाना चाहिए

मुंबई के शिवाजी पार्क में हुए प्रदर्शन के दौरान CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने हिंदू-मुस्लिम के नाम पर होने वाली राजनीति पर सवाल उठाए।

उन्होंने कहा कि धर्म के नाम पर लोगों को बांटने की राजनीति महाराष्ट्र में नहीं चलनी चाहिए। दीपके ने हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों से मिल-जुलकर रहने और एकजुट रहने की अपील की।

उन्होंने कहा कि देश की तरक्की तभी संभव है, जब दोनों समुदाय साथ मिलकर आगे बढ़ें। वहीं, उन्होंने तीखे अंदाज में कहा कि जो लोग धर्म के नाम पर नफरत फैलाकर राजनीति करना चाहते हैं, उन्हें पाकिस्तान जाकर ऐसी राजनीति करनी चाहिए।

दरअसल, CJP ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर शिवाजी पार्क में प्रदर्शन किया था। संगठन ने चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची को लेकर भी सवाल उठाए।

दीपके ने कहा कि अगर मुख्य चुनाव आयुक्त ने इस्तीफा नहीं दिया, तो 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया जाएगा।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)