• Fri. Oct 2nd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

UK-हल्द्वानी में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह शादी समारोह में शिरकत करने पहुंचे

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शादी समारोह में शिरकत करने के लिए हल्द्वानी पहुंचे थे। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट की बेटी के विवाह समारोह में शामिल होकर उसे आशीर्वाद दिया। रक्षा मंत्री के हल्द्वानी दौरे को लेकर पुलिस ने भी सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए थे।

वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को देखने व मिलने वालों की भीड़ जुट गई साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री व रक्षा मंत्री का गर्म जोशी के साथ स्वागत किया।वहीं पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा सभी पांच राज्यों में सरकार बनाने जा रही है। और इसी लक्ष्य को निर्धारित कर भाजपा काम कर रही है। हम सभी पांचो राज्यों में मजबूत सरकार बनाएंगे, हमें किसी पार्टी की कोई जरूरत नहीं पड़ेगी और पूर्ण बहुमत से हमारी सरकार बनेगी।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)