• Tue. Sep 8th, 2026

नोएडा: कनेक्शन काटने का जोरदार विरोध प्रदर्शन किया

डूब क्षेत्र में कनेक्शन काटे जाने के विरोध में सेक्टर-63 थाने के सामने स्थित छिजारसी गोल चक्कर पर रविवार को बड़ी संख्या में लोग इकठ्ठे हो गए। स्थानीय निवासियों ने कनेक्शन काटने का जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इससे कुछ देर के लिए पूरा यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। लोगों के जुटने से मार्ग पर जाम लग गया।प्रदर्शनकारियों ने विद्युत निगम के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

इसमें युवक और महिलाएं शामिल रहीं। चोटपुर-बहलोलपुर इलाके के निवासियों ने जुटकर दोबारा कनेक्शन जोड़ने की मांग की। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। किसी तरह पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को मार्ग से हटाया और यातायात सुचारू कराया।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )