• Mon. Oct 5th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

आमिर खान के बाद अब रणवीर सिंह का डी फेक वीडियो आया सामने,पॉलिटिकल पार्टी का सपोर्ट करने की अपील का है वीडियो

Report By : Rishabh Singh,ICN Network

अभिनेता आमिर खान के बाद अब एक्टर रणवीर सिंह का भी डीप फेक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में रणवीर किसी पॉलिटिकल पार्टी का सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं।

यह वीडियो हाल ही में रणवीर की वाराणसी विजिट का है जिसमें वो शहर से जुड़े अपने एक्सपीरियंस शेयर कर रहे थे।

वीडियो में बोले –

‘मोदी जी का उद्देश्य यही है कि वो सेलिब्रेट करें हमारे दुखी जीवन को। हमारे दर्द को, हमारी बेरोजगारी को और हमारी महंगाई को। क्योंकि हम जो भारतवर्ष हैं.. अब अन्याय काल की तरफ.. इतनी स्पीड से बढ़ रहे हैं पर हमें हमारे विकास और न्याय को मांगना नहीं भूलना चाहिए। इसलिए सोचो और वोट दो।

बीते रविवार को वाराणसी के नमो घाट पर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का फैशन शो आयोजित किया गया था। रणवीर और कृति सेनन इसके शो-स्टॉपर थे।

शो से पहले तीनों ने रणवीर, कृति और मनीष ने श्री काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन पूजन किया था। इस दौरान उन्होने फैंस के साथ सेल्फी लिया और हर-हर महादेव के नारे लगाए। साथ ही कुछ मीडिया चैनल को इंटरव्यू भी दिए थे।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)