• Wed. Mar 11th, 2026

नोएडा: कमिश्नरेट के सभी 27 थानों ने हासिल किया प्रथम स्थान, सीएम कार्यालय से जारी हुई रिपोर्ट

ByAnkshree

Dec 10, 2025
आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में नवंबर महीने में कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ने पूरे प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। नवंबर महीने की रैंकिंग में इस बार जिले के सभी 27 थानों की रैंक पहली रही। मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से नवंबर माह की मूल्यांकन रिपोर्ट मंगलवार को जारी की गई। पुलिस कमिश्नर टीमों को सम्मानित करेंगी।

आईजीआरएस एक ऑनलाइन पोर्टल है। इसे सरकार की तरफ से आम नागरिकों की शिकायतों व समस्याओं के समाधान के लिए बनाया गया है। पुलिस कमिश्नर की तरफ से आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायती पत्रों के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए प्रत्येक शुक्रवार को समीक्षा की जाती है। इस प्रणाली का उद्देश्य नागरिकों को एक आसान और प्रभावी माध्यम प्रदान करना है। इसके माध्यम से वे अपनी शिकायतें दर्ज कर सकें और उनका त्वरित समाधान प्राप्त कर सकें। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह का कहना है कि इस प्रणाली के तहत गौतमबुद्धनगर का सितंबर महीने में प्रथम रैंक आना एक उपलब्धि है। नोएडा कमिश्नरेट पुलिस यह उपलब्धि लगातार प्राप्त कर रही है।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )