• Wed. Oct 21st, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

40 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार हुआ BJP विधायक का बेटा, घर से मिले करोड़ो रुपये

कर्नाटक में लोकायुक्त ने भाजपा विधायक मदल वीरुपक्षप्‍पा के बेटे प्रशांत कुमार को 40 लाख रुपए घूस लेते बेंगलुरु स्थित कर्नाटक सोप एंड डिटर्जेंट लिमिटेड के दफ्तर से गिरफ्तार किया है | इसके बाद लोकायुक्त अधिकारी प्रशांत के घर पहुंचे जहां उन्हें 1.7 करोड़ कैश मिले।

भाजपा विधायक मदल वीरुपक्षप्पा ने KSDL के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है और उन्होंने कहा कि, जिस टेंडर के मामले में बेटे ने घूस ली, उसमें मैं शामिल नहीं हूं। वीरुपक्षप्पा के इस्तीफे से पहले कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा था कि, लोकायुक्त को दोबारा शुरू करने का मकसद राज्य में भ्रष्टाचार को खत्म करना था।

प्रशांत ने 80 लाख घूस मांगी थी, लोकायुक्त बोले- बेटा और पिता, दोनों दोषी

लोकायुक्त अधिकारियों के मुताबिक, प्रशांत कर्नाटक एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस के 2008 बैच के अधिकारी हैं। उन्होंने साबुन और अन्य डिटर्जेंट बनाने के लिए कच्चे माल को खरीदने की डील के लिए एक ठेकेदार से 80 लाख रुपए की डिमांड की थी। जिसके बाद ठेकेदार ने इसकी शिकायत लोकायुक्‍त से की थी। जहां शिकायत पर लोकायुक्त ने प्रशांत को रंगे हाथ पकड़ने के लिए योजना बनाई। वहीं अधिकारी ने बताया कि, KSDL के चेयरमैन और भाजपा विधायक मदल वीरुपक्षप्‍पा ओर से ये रकम ली गई है। ऐसे में रिश्वत लेने के इस मामले में पिता और पुत्र दोनों आरोपी हैं।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)