• Wed. Sep 16th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: चाइल्ड पीजीआई के पार्क में खेल रहे बच्चे को लगा करंट, हालत गंभीर

नोएडा के सेक्टर 30 स्थित चाइल्ड पीजीआई के पार्क में खेल रहे एक कर्मचारी के बच्चे को करंट लग गया। ऐसे में बच्चा गंभीर रूप से झुलस गया। गंभीर रूप से झुलसे बच्चे को तत्काल अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी के बाद अस्पताल पहुंचे बिजली विभाग इंजीनियर के परिजनों की नोक झोक हो गई। हालांकि वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने परिवार को समझाकर शांत कर दिया। इस दौरान अस्पताल परिसर में हंगामा भी हुआ। बच्चे की मां दिशा गुप्ता ने बताया कि वह पीजीआई में टेक्निकल के पद पर तैनात हैं। बुधवार की शाम करीब 7 बजे उनका 7 वर्षीय बेटा अभिराज पार्क में अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान उसने लोहे की ग्रिल को छुआ और करंट की चपेट में आ गया।

उसके साथ खेल रहे बच्चों ने सूझबूझ दिखाते हुए बॉल, चप्पल और डंडे की मदद से उसे ग्रिल से अलग किया, जिससे उसकी जान बच सकी। इसके बाद उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। दिशा गुप्ता का आरोप है कि लापरवाही से पार्क की ग्रिल में करंट उतर रहा था, इसके बावजूद न तो बिजली आपूर्ति बंद कराई गई और न ही पार्क को बंद किया गया। यदि समय रहते कार्रवाई होती तो यह हादसा टाला जा सकता था। उन्होंने मामले में थाना सेक्टर 20 में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है।घटना की जांच हो रही -घटना की सूचना मिलने पर बिजली विभाग के इंजीनियर मौके पर जांच के लिए पहुंचे। इस दौरान परिजनों और इंजीनियर के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच की जा रही है।

जांच में यदि अस्पताल प्रशासन या किसी अन्य की लापरवाही सामने आती है तो संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, अस्पताल प्रशासन का कहना है कि घटना की आंतरिक जांच कराई जा रही है। करंट आने के कारणों का पता लगाया जा रहा है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )