संसद भवन परिसर में सनातन और साधु-संतों के कथित अपमान के विरोध में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) नोएडा महानगर ने बुधवार को सेक्टर-22 स्थित चौड़ा मोड़ पर पप्पू यादव का पुतला फूंका।
इस विरोध प्रदर्शन में विनोद चौहान, अनिल चतुर्वेदी, दिनेश महावर, सह मंत्री राजीव शर्मा, सह-संयोजक विनोद सिंह, नितेश शर्मा, प्रवीण, धर्म प्रसार प्रमुख नरेंद्र शर्मा और जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख नितिन कुमार मौजूद रहे। सेक्टर 147 की गौशाला के संरक्षक राममंगलदास अपनी शिष्य मंडली के साथ शामिल हुए

