• Sun. Mar 15th, 2026

UP-उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात सिपाही की सड़क हादसे में हुई मौत,मथुरा में तैनात सिपाही छुट्टी लेकर घर जा रहा था

यूपी के मथुरा थाना राया के यमुना एक्सप्रेस-वे कट के पास बृहस्पतिवार शाम शेरगढ़ थाने के सिपाही की सड़क हादसे में मौत हो गई। सिपाही छुट्टी लेकर अपने घर सैफई, इटावा जा रहा था। सिपाही सुनील कुमार (32) निवासी नगला मठिया सैफई, इटावा पांच दिन का अवकाश लेने के बाद अपनी कार से इटावा के लिए रवाना हुए थे। यमुना एक्सप्रेस-वे पर राया कट से चढ़ते समय उनकी कार सामने से आ रही दूसरी कार में जा घुसी। सुनील कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। इधर, दूसरी कार का चालक बलदेव सिंह पुत्र दलवीर सिंह निवासी नगला तेजा, जमुनापार भी घायल हो गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल उपचार को भेजा। वहीं, सिपाही सुनील के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।आखिरी सांस तक तन पर रही वर्दीसिपाही सुनील कुमार को पुलिस में भर्ती हुए दो साल भी नहीं हुए थे। वे अपनी नौकरी के प्रति बहुत उत्साहित रहते थे। शेरगढ़ थाने का स्टाफ उनकी मौत पर अपने आंसुओं को रोक न सका। स्टाफ ने बताया कि सुनील मजाकिया मिजाज का था। वह ड्यूटी को ही अपना धर्म मानता था। आखिरी सांस तक वर्दी उसके तन पर रही। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने मथुरा पुलिस परिवार की ओर से सिपाही की मौत पर पर दुख जाहिर किया। उन्होंने बताया कि सिपाही सुनील कर्मठ था। वह 11 जनवरी 2021 को वह पुलिस महकमे में बतौर सिपाही भर्ती हुआ था।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )