• Thu. Feb 19th, 2026

दिल्ली में फिर गरजा बुलडोजर, अवैध निर्माण पर DDA की बड़ी कार्रवाई

Report By : ICN Network

दिल्ली में एक बार फिर अवैध निर्माणों पर बुलडोजर का कहर टूटा। दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए करीब दो दर्जन अवैध मकानों को ध्वस्त कर दिया। यह अभियान पूर्वी दिल्ली के खिचड़ीपुर और आस-पास के इलाकों में चलाया गया।

DDA अधिकारियों के मुताबिक, ये निर्माण बिना किसी मंजूरी के किए गए थे और कई बार चेतावनी देने के बावजूद हटाए नहीं गए थे। पुलिस की मौजूदगी में DDA की टीम ने तड़के अभियान शुरू किया। भारी सुरक्षा के बीच मकानों को तोड़ा गया ताकि किसी प्रकार का विरोध या हंगामा न हो।

स्थानीय निवासियों में इस कार्रवाई को लेकर नाराजगी भी देखी गई, जबकि प्रशासन का कहना है कि यह अभियान शहर को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए जरूरी था।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)