• Wed. Oct 21st, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

फतेहपुर के गांव अंतर्गत बोरे में मिला महिला का शव , क्षेत्र में फैली सनसनी

Report By : Umesh Chandra Fatehpur (UP)

यूपी के फतेहपुर में एक महिला का शव बोरे में गंगा किनारे झाड़ियों में मिलने की सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला के पिता ने आरोप लगाया कि दहेज में 3 लाख कैश और बाइक न देने पर बेटी के ससुरालियों निर्मम तरीके से हत्या करने के बाद शव को फेंक दिया था।पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

दहेज की खातिर महिला की हत्या कर ससुरालियों ने शव को जंगल मे फेंका

जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर मजरे अयाह गांव के रहने वाले वीरेंद्र सिंह ने खागा कोतवाली पुलिस को तहरीर दिया।तहरीर में उन्होंने लिखा कि अपनी बेटी सांध्या देवी की शादी 6 नवंवर 2021 को खागा कोतवाली क्षेत्र के कल्लनपुर गांव के रहने वाले सार्जन सिंह के साथ बड़े ही धूमधाम से किया। बेटी के शादी में हैसियत के हिसाब से दान दहेज दिया था।शादी के कुछ माह बाद ससुराल पक्ष से पति सार्जन,ससुर मनोज,सास सोमवती,शिव सिंह व अन्य दहेज में 3 लाख रुपए कैश और एक बाइक की मांग को लेकर बेटी के बाद आये दिन मारपीट कर प्रताड़ित करते थे।

बिना बताए महिला घर से लापता होने का ससुरालियों ने किया जिक्र

विगत दिनों 24 अप्रैल के दिन दोपहर में बेटी की जेठानी ने फोन पर सूचना दिया कि आपकी बेटी बिना बताए कही चली गई है।जिसके बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए। कुछ लोगों से पूछताछ शुरू किया तो हत्या कर गंगा किनारे बोरे में शव फेंकने की बात सामने आई ।जिसके बाद पुलिस ने मौके से पहुचकर बोरे से शव को बरामद किया।

दहेज में 3 लाख कैसा और बाइक न मिलने पर आंख फोड़कर की गई निर्मम हत्या

मृतिका के पिता वीरेंद्र सिंह ने बताया कि बेटी के गायब होने के बाद जब पुलिस ने बेटी के ससुराल में दबिश दिया तो सभी लोग फरार थे।मौके पर जेठानी व ननद के मिलने पर पूछताछ में हत्या कर शव फेंकने की बात कही।पिता ने आरोप लगाया कि दहेज में 3 लाख कैश और बाइक ने देने पर बेटी का हाथ पैर तोड़ दिया और आंख को फोड़कर चहेरे को बुरी तरह खराब कर दिया गया।पिता ने कहा कि जिस तरह से बेटी की निर्मम हत्या की गई है।उसी तरह हत्या करने वाले लोगों को सख्त सजा मिले।

पुलिस ससुरालियों के बयान सहित फोन के माध्यम से कई बिंदुओं पर जांच किया शुरू

कोतवाली प्रभारी खागा तेज बहुदार सिंह ने बताया कि एक पिता ने तहरीर की उनकी बेटी को ससुराल वालों ने मारकर कही शव फेंक दिया है।लड़की के ससुराल से कुछ लोगों को पकड़कर पूछताछ करने पर सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के इजुरा गंगा नदी किनारे झाड़ियों में बोरे के अंदर एक महिला का शव बरामद कर लिया गया है। ससुरालियों के बयान और फोन की cdr के अनुसार कई बिंदुओं पर जांच शुरू कर दिया गया है, महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)