• Sat. Feb 21st, 2026

Delhi : लोकसभा चुनाव से पहले CM केजरीवाल ने किन्नर समाज को दिया ये बड़ा तोहफा…

ByIcndesk

Feb 6, 2024
Report By : ICN Network (Delhi News)

Delhi : 2024 लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्रांसजेंडर समुदाय को बड़ा तोहफा देते हुए ऐलान किया है कि अब दिल्ली सरकार की डीटीसी बसों में ट्रांसजेंडरों की यात्रा मुफ्त होगी। ये योजना जल्द ही दिल्ली कैबिनेट द्वारा पारित की जाएगी। CM केजरीवाल ने कहा कि ट्रांसजेंडर समुदाय के साथ भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए, उन्हें समान अधिकार मिलना चाहिए। विशेष रूप से दिल्ली सरकार पहले से ही राष्ट्रीय राजधानी में महिलाओं को डीटीसी बसों में मुफ्त बस यात्रा की सुविधा दे रही है।

सीएम ने X पर लिखा…
‘हमारे सामाजिक परिवेश में किन्नर समाज की काफ़ी उपेक्षा की जाती है। ऐसा नहीं होना चाहिए, वे भी इंसान हैं और उन्हें भी बराबर के अधिकार हैं। दिल्ली सरकार ने फ़ैसला किया है कि दिल्ली की बसों में अब किन्नर समाज के लिए भी सफ़र एकदम फ्री होगा। जल्द ही इसे कैबिनेट से पास करके लागू कर दिया जाएगा। मुझे पूरी उम्मीद है कि इस फैसले से किन्नर समाज के लोगों को काफी फायदा होगा।

इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने ये भी बताया कि साल 2019 के अक्टूबर महीने में हमारी सरकार दिल्ली में महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा की सुविधा लेकर आई थी। जिससे लाखों की संख्या में हर रोज महिलाओं को फायदा हो रहा है।

By Icndesk