• Sun. Feb 1st, 2026

दिल्ली में प्रदूषण आंकड़ों में गड़बड़ी का आरोप, आप ने भाजपा पर साधा निशाना

Report By : ICN Network

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली में प्रदूषण के वास्तविक स्तर को छिपाने की साजिश रची जा रही है। उनका कहना है कि हरे-भरे इलाकों में एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग मशीनें लगाकर प्रदूषण के स्तर को जानबूझकर कम दिखाया जा रहा है, जबकि ज्यादा प्रदूषित क्षेत्रों में मॉनिटरिंग सिस्टम को बंद कर दिया गया है।

भारद्वाज ने इसे बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ और एक आपराधिक षड्यंत्र करार दिया। उन्होंने कहा कि प्रदूषण के सही आंकड़े न मिलने से लोग सावधानी नहीं बरत पाएंगे और इसका सबसे बुरा असर बच्चों पर पड़ेगा।

साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री से यह सवाल भी पूछा कि किस अधिकारी ने हरे-भरे क्षेत्रों में मॉनिटरिंग सिस्टम लगाने का निर्णय लिया और क्यों अधिक प्रदूषित इलाकों को नजरअंदाज किया गया।

इस पूरे मामले को लेकर आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर जनता को गुमराह करने और स्वास्थ्य संकट पैदा करने का आरोप लगाया है।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)