• Tue. Feb 3rd, 2026

दिल्ली में खराब मौसम का असर, 14 फ्लाइट्स को करना पड़ा डायवर्ट

Report By : ICN Network

दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को अचानक बदले मौसम के मिज़ाज ने हवाई यातायात पर असर डाला। बारिश और तेज़ हवाओं के कारण विजिबिलिटी कम हो गई, जिससे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमानों की आवाजाही प्रभावित हुई।

खराब मौसम के चलते 14 उड़ानों को दिल्ली एयरपोर्ट से दूसरे शहरों की ओर डायवर्ट करना पड़ा। एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया। इनमें अधिकतर फ्लाइट्स को जयपुर, लखनऊ और अमृतसर जैसे नज़दीकी एयरपोर्ट्स की ओर मोड़ा गया।

तेज आंधी और बारिश के कारण यात्री घंटों इंतजार करते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय कारणों से मौसम में यह बदलाव आया है, और आने वाले कुछ घंटों तक हल्की बारिश और तेज़ हवाएं चलने की संभावना बनी हुई है।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)