• Sat. Nov 7th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

भूकंप से कांपा पूरा मिडिल ईस्ट, तुर्की में भारी तबाही का मंज़र

तुर्किये और मिडिल ईस्ट 6 फरवरी सोमवार सुबह दो शक्तिशाली भूकम्पों से सहम गया। भूकंप की वजह से भारी तबाही का मंज़र देखा जा रहा है, हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ मौत का आंकड़ा लगातार तेजी से बढ़ रहा है. अब तक कुल 175 लोगों की मौत की खबर सामने आई है. वहीं, हजार से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. मारे गए लोगों में ज्यादातर लोग माल्टा और सेनलुइर्फ़ा के शामिल हैं. तुर्किए के अडाना शहर में 17 मंजिला और 14 मंजिला इमारतें ढह गई. राहत और बचाव कार्य तेजी से किया जा रहा है।

ताज़ा जानकारी के मुताबिक सीरिया में भी भारी नुकसान हुआ है। यहां अब तक 86 लोगों की मौत हो गई है और 200 लोग घायल हैं। तुर्किए के गृह मंत्री सुलेमान शोयलू ने कहा कि भूकंप का बड़ा असर देश के 10 शहरों पर पड़ा है. इनमें कहमानमारश, हैटे, गाज़िएनटेप, ओस्मानिये, अदियामान, सनलिउर्फ़ा, मलेटिया, अदाना, दियारबाकिएर और किलिस शामिल हैं, राहत और बचाव का काम पूरी क्षमता के जारी है।

ताज़ा जानकारी के मुताबिक तुर्किए के आंतरिक मंत्रालय का कहना है कि शक्तिशाली भूकंप के बाद हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।सोशल मीडिया पर भी इसके कई वीडियो सामने आ रहे हैं। इन वीडियो में भूंकप से हो रहे नुकसान को साफ देखा जा सकता है जिनमे हिलती कारे और गिरती इमारतों का दहला देने वाले मंज़र है


By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)