• Mon. Oct 5th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: बिल भुगतान और बैंक खातों में सेंध लगाकर पांच लोगों को निशाना बनाया

साइबर जालसाजों ने ऑनलाइन ट्रेडिंग, क्रिप्टोकरेंसी में निवेश, बिजली बिल भुगतान और बैंक खातों में सेंध लगाकर पांच लोगों को निशाना बनाया। इन पीड़ितों से करीब 77 लाख 29 हजार 400 रुपये की ठगी हुई है। पीड़ितों में कारोबारी, सेवानिवृत्त अधिकारी और कंपनी कर्मचारी शामिल हैं। शिकायतों के आधार पर सेक्टर-36 साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।क्रिप्टो में निवेश के बहाने ठगे 34 लाख 49 हजार रुपयेग्रेटर नोएडा वेस्ट की इरोज सम्पूर्णम सोसाइटी निवासी दीपक अग्रवाल को ठगों ने क्रिप्टोकरेंसी में ट्रेडिंग कर मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया।

आरोपियों ने उनसे एक ऐप डाउनलोड कराया। शुरुआत में दीपक को निवेश पर मुनाफा देकर उनका विश्वास जीता गया। इसके बाद मई और जून 2025 के दौरान उनसे अलग-अलग किस्तों में 34 लाख 49 हजार रुपये जमा करा लिए गए। ऐप पर रकम बढ़ती हुई दिखाई दे रही थी, लेकिन जब उन्होंने रकम निकालने का प्रयास किया तो उन्हें ठगी का पता चला। पीड़ित ने अपने परिचितों से उधार लेकर यह रकम निवेश की थी।

ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 20 लाख 60 हजार रुपये की ठगीऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर सेक्टर-11 निवासी श्याम नारायण राम से 20 लाख 60 हजार 400 रुपये की ठगी की गई। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में दी शिकायत में बताया कि अज्ञात साइबर अपराधियों ने उन्हें ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर अपने जाल में फंसाया। आरोपियों ने अलग-अलग तरीकों से रकम अपने खातों में ट्रांसफर करा ली। उन्होंने 20 नवंबर 2025 को राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। घटना 19 नवंबर 2025 की बताई गई है

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )