• Mon. Sep 21st, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

ग्रेटर नोएडा: एवेन्यू-7 सोसायटी में फ्लैट खरीदार लंबित रजिस्ट्रियां न होने से परेशान

ग्रेनो वेस्ट स्थित एवेन्यू-7 सोसायटी में फ्लैट खरीदार लंबित रजिस्ट्रियां न होने से परेशान हैं। निवासियों का कहना है कि पिछले साढ़े तीन साल से रजिस्ट्री होने का इंतजार कर रहे हैं। टॉवर ई,एफ,जी,एच और एल के लिए रजिस्ट्री के लिए कोई जवाब भी नहीं मिल रहा है। आरोप है कि बिल्डर की ओर से ई-स्टांप शुल्क लेकर घरों पर कब्जा दिया गया। कब्जा देते वक्त कुछ दिनों में ही रजिस्ट्री करने की बात कही।
निवासी ज्ञान चंद पांडेय ने बताया रजिस्ट्री को लेकर गौड़ प्रबंधन से पूर्व में कई बार शिकायत और वार्ता की गई। हर बार जल्द रजिस्ट्री की प्रक्रिया शुरू करने आश्वासन दिया गया।

निवासियों ने बताया कि मालिकाना हक नहीं मिलने के कारण उन्हें काफी परेशानी हो रही है। कई बार जिला प्रशासन, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और जनप्रतिनिधियों से शिकायत की लेकिन अब तक कुछ भी नहीं हुआ। निवासियों ने मांग की है कि ओसी मिलने के बाद टॉवर ई,एफ,जी और एच की रजिस्ट्री का स्टेटस बताया जाए। उन्होंने कहा कि एल टॉवर के पेंडिंग ओसी के कारण भी बताए जाएं। सभी पेंडिंग फॉर्मैलिटीज को पूरा करने के लिए एक पक्की टाइमलाइन होनी चाहिए।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )