• Mon. Feb 2nd, 2026

UP-मिर्ज़ापुर में ICN की ख़बर का हुआ असर,खबर चलने के बाद गाँव की और दौड़ा पुलिस प्रशासन ,बेसहारा ग़रीब बच्चे के लिए बनेगा सरकारी आशियाना

यूपी के मिर्ज़ापुर में सुदामा को मिलेगा छत। मुख्यमंत्री बाल कल्याण योजना के तहत मिलेगा लाभ ICN news पर खबर चलने के बाद जिलाधिकारी के आदेश पर प्रशासनिक अधिकारी सुदामा के पास पहुचे। तीन दिनों से भूख से बेहाल सात वर्ष का सुदामा मदत माँगने पुलिस चौकी पहुच गया था।वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया।

उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर में भूख से बेहाल सात साल के सुदामा का पुलिस चौकी पहुच कर दरोगा से रोते हुए मदट मांगने का मामला सामने आया।वीडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया।आज उप जिलाधिकारी चुनार दल बल के साथ सुदामा के पास पहुचे और बताया कि जल्द ही सुदामा को घर मिलेगा।इसके लिए सामाजिक कार्यकर्ता ने मदत दिया है।इसके अलावा मुख्यमंत्री बाल कल्याण योजना के तहत उसका चयन किया गया है।उसका लाभ चयन कर लाभ दिया जाएगा।इसके अलावा घर बनवाने के लिए जिला प्रशासन मदत करेगा। उप जिलाधिकारी चंद्रभानु सिंह का
कहना है कि सुदामा का चयन मुख्यमंत्री बाल कल्याण योजना के तहत किया गया है।साथ ही एक सामाजिक कार्यकर्ता ने एक लाख रुपये की मदत घर बनाने के लिए दी है।अब इसको आगे से कोई दिक्कत नही होगी।बतादे कि चुनार तहसील के पटिहटा के रहने वाले सात वर्षीय सुदामा गत दिनों पहले इमियाचट्टी पुलिस चौकी पर पंहुचा और दरोगा के सामने पहुचते ही दहाड़े मार कर रोने लगा।चौकी में मौजूद प्रभारी दिलीप गुप्ता ने बच्चे को पास बुलाया और रोने का कारण पूछा तो बच्चे ने बताया कि वह पिछले दो दिनों से कुछ नही खाया है।हमारी माँ पिछले तीन दिनों से कुछ नही खाई है।भूख से परेसान हो कर मदत के लिए पहुचे बच्चे को साथ लेकर दरोगा उसके घर पहुचे और खाने को दिया मदत किया।इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)