• Sun. Feb 1st, 2026

IMD का रेड अलर्ट जारी, घने कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली 70 से ज्यादा ट्रेनें 15 घंटे तक लेट

दिल्ली में सोमवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता 50 मीटर तक गिर गई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया। कोहरे के कारण 70 से अधिक ट्रेनें 2 से 15 घंटे तक विलंबित हुईं, जिससे यात्रियों को परेशानी हुई। इसके साथ ही, वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 402 (गंभीर श्रेणी) पर पहुंच गया, जिसमें आनंद विहार और विवेक विहार सबसे प्रदूषित रहे।

सोमवार सुबह राजधानी दिल्ली में घना कोहरा छाया रहा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। इसे बदलकर अब रेड अलर्ट कर दिया गया है।

सुबह आठ बजे तक इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट और सफदरजंग में दृश्यता मात्र 50 मीटर रही। कोहरे के कारण विमान व ट्रेन परिचालन बाधित हुआ है। वहीं, प्रदूषण का स्तर भी बढ़ गया है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के समीर एप के अनुसार, सुबह आठ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआइ) 402 यानी गंभीर श्रेणी में दर्ज हुआ। आनंद विहार (455) और विवेक विहार (456) सबसे अधिक प्रदूषित रहा। कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली 70 ट्रेनें दो से l5 घंटे के विलंब से चल रही हैं। देरी से दिल्ली पहुंचने के कारण वापसी दिशा के लिए कई ट्रेनों के प्रस्थान समय में बदलाव करना पड़ा है। लंबी दूरी के साथ ही कई लोकल ट्रेनें भी विलंब से चल रही हैं, जिससे दैनिक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

देरी से रवाना होने वाली प्रमुख ट्रेनें

  • नई दिल्ली-बरौनी हमसफर विशेष-14.05 घंटे
  • नई दिल्ली-कानपुर श्रम शक्ति एक्सप्रेस-11.05 घंटे
  • नई दिल्ली-कालका शताब्दी एक्सप्रेस-सवा चार घंटे
  • नई दिल्ली-अमृतसर शान ए पंजाब एक्सप्रेस-सवा पांच घंटे
  • नई दिल्ली-सोगरिया (कोटा) सुपरफास्ट एक्सप्रेस-पौने पांच घंटे
  • नई दिल्ली-दरभंगा हमसफर विशेष-पांच घंटे
  • आनंद विहाट टर्मिनल-अयोध्या कैंट वंदे भारत-6.05 घंटे
  • नई दिल्ली-लखनऊ स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस-तीन घंटे
  • नई दिल्ली-फिरोजपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस-दो घंटे
  • आनंद विहार टर्मिनल-जोगबनी सीमांचल एक्सप्रेस-डेढ़ घंटे

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )