• Tue. Sep 22nd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा में युवाओं को नागरिक सुरक्षा में भागीदारी का मौका, माई भारत पोर्टल से करें रजिस्ट्रेशन

Report By : ICN Network

जिला युवा अधिकारी शिवेंद्र सिंह ने जानकारी दी है कि भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के “माई भारत” अभियान के अंतर्गत देशभर के 18 वर्ष से अधिक आयु के युवाओं को नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक बनने का सुनहरा अवसर दिया जा रहा है। यह पहल राष्ट्रीय आपदाओं व आपातकालीन स्थितियों में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने और समाज में सुरक्षा व सहयोग की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गई है।

इस अभियान के माध्यम से एक ऐसा लचीला स्वयंसेवी बल तैयार किया जाएगा जो ज़रूरत के समय प्रशासन के साथ मिलकर प्राकृतिक आपदाओं, दुर्घटनाओं, भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण, प्राथमिक उपचार और पुनर्वास कार्यों में अहम भूमिका निभाएगा।

शिवेंद्र सिंह ने बताया कि आज के समय में समाज को सुरक्षा संबंधी जो चुनौतियाँ मिल रही हैं, उन्हें देखते हुए समुदाय-आधारित जवाबदेही तंत्र का मजबूत होना बेहद जरूरी है। इस योजना से युवा न केवल खुद को सशक्त बनाएंगे, बल्कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन व्यवस्था को भी मजबूती देंगे।

पंजीकरण की प्रक्रिया बेहद आसान है, जिसे माई भारत पोर्टल के ज़रिए पूरा किया जा सकता है। इच्छुक युवा https://mybharat.gov.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8527543111 पर संपर्क किया जा सकता है।


By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)