• Thu. Jul 2nd, 2026

UP : अखिलेश यादव के 53वे जन्मदिन पर नोएडा के सपा कार्यकर्ताओं ने झुग्गी-झोपड़ियों में बच्चों संग मनाया…

नोएडा : नोएडा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन सपा नोएडा विधानसभा इकाई द्वारा सेक्टर 9 स्थित झुग्गी-झोपड़ियों में बच्चों के साथ बेहद धूमधाम से मनाया गया।

विधानसभा अध्यक्ष बबलू चौहान के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा के पूर्व महासचिव एवं प्रवक्ता राघवेंद्र दुबे ने की।इस खास मौके पर सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मिलकर केक काटा और बच्चों के बीच केक व मिठाई बांटी। इसके साथ ही झुग्गी-झोपड़ी के बच्चों को पढ़ाई के लिए कॉपी, पेंसिल और रबड़ जैसी शिक्षण सामग्रियां भी वितरित की गईं।

2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्पकार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष बबलू चौहान ने कहा, “अखिलेश यादव एक ऐसे दूरदर्शी नेता हैं जिन्हें समाज का हर वर्ग और विशेषकर युवा बेहद पसंद करता है। उत्तर प्रदेश की जनता चाहती है कि साल 2027 में अखिलेश यादव दोबारा प्रदेश के मुख्यमंत्री बनें, ताकि राज्य का रुका हुआ विकास फिर से रफ्तार पकड़ सके।” उन्होंने अखिलेश यादव के दीर्घायु होने की भी कामना की।नोएडा के विकास में अखिलेश सरकार का योगदानपूर्व महासचिव एवं प्रवक्ता राघवेंद्र दुबे ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता को अखिलेश यादव से बहुत उम्मीदें हैं।

उन्होंने अपने मुख्यमंत्री काल के दौरान नोएडा समेत पूरे प्रदेश में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए थे। राघवेंद्र दुबे ने अखिलेश सरकार के दौरान नोएडा में हुए प्रमुख विकास कार्यों को गिनाते हुए कहा कि:नोएडा में मेट्रो की शुरुआतसेक्टर 33 में शिल्प हाट का निर्माणसेक्टर 34 में नारी निकेतन की स्थापनासेक्टर 18 से मामूरा तक एलिवेटेड रोड का निर्माणशहर में मल्टीलेवल पार्किंग और कई महत्वपूर्ण अंडरपासहोशियारपुर गांव में बालिका इंटर कॉलेज और सरफाबाद में मिनी स्टेडियमसेक्टर 21A में भव्य क्रिकेट स्टेडियम का निर्माणउन्होंने कहा कि इन सभी विकास कार्यों की बदौलत आज नोएडा की तस्वीर बदली है। सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर ईश्वर से उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की प्रार्थना की।ये लोग रहे मौजूदइस जन्मदिन समारोह में मुख्य रूप से तनवीर अहमद, मोहम्मद तस्लीम, सुल्तान अंसारी, शालिनी खारी, नेहा पाण्डेय, हरपाल सिंह, गुड्डू चौधरी, विमला देवी, महेश, मोहित गौतम, सुमित, आमिर, अनीस, मनोज गौतम, अमन, साहिल चौधरी, देवेंद्र खारी, दीपक देशवाल, नीर अवाना और नदीम समेत बड़ी संख्या में स्थानीय बच्चे और सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)