• Wed. Feb 18th, 2026

नोएडा सेक्टर-40 में जल सीवर लाइन कार्य में अनियमितता, ठेकेदार की मनमानी जारी

Report By : ICN Network

इसके बाद जब ए-ब्लॉक के तीसरे हिस्से में कार्य शुरू हुआ, तब भी कार्य की गुणवत्ता और प्रक्रिया पर सवाल उठे। इसमें घटिया गुणवत्ता के पाइप लगाए गए, रोड की कटाई और मैपिंग भी सही तरीके से नहीं हुई। क्रेडाई (कटाई और भराई की प्रक्रिया) में भी लापरवाही बरती गई। इस संबंध में GM, सीनियर मैनेजर, मैनेजर और JE को कई बार शिकायत दी गई, लेकिन किसी ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। अधिकारियों ने यह कहते हुए मामला टाल दिया कि संबंधित ठेकेदार ‘बड़ा’ है, इसलिए उस पर कार्रवाई नहीं की जा सकती।

बाद में SM मैनेजर के संज्ञान में आने पर केवल 3 पाइप बदले गए, पर ठेकेदार की मनमानी जारी रही। सभी संबंधित अधिकारियों को तस्वीरें और वीडियो भेजे गए, लेकिन कोई असर नहीं पड़ा।

इसी तरह का मामला ए-ब्लॉक, सेक्टर 40 में एक अन्य स्थान पर भी देखा गया, जहां उसी ठेकेदार द्वारा दोबारा काम शुरू किया गया, जिसकी सूचना 8 अक्टूबर 2024 को दी गई थी। दोबारा शुरू किए गए कार्य में भी न तो मिक्सिंग ठीक से की गई और न ही क्रेडाई सही ढंग से की गई। नियमों के अनुसार किसी भी मानक का पालन नहीं किया गया।

जेई (J.E) को शिकायत देने के बावजूद, जल सीवर विभाग या वर्क सर्किल 3 के किसी भी अधिकारी द्वारा कोई जांच या कार्रवाई नहीं की गई। केवल दिखावे के लिए 2-3 पाइप बदल दिए गए, और इसी बहाने ठेकेदार नोएडा अथॉरिटी की आंखों में धूल झोंकता रहा। आपको बतादें जब एक इस काम को लेकर जब बात कुछ संबधित अधिकारी तक पहुंची और कुछ कार्यवाही करनी चाही तो उनका तबादला कर दिया।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)