• Thu. Oct 1st, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

ग्रेटर नोएडा: एनपीसीएल ने अवैध कॉलोनियों में कार्रवाई करते हुए 70 किलोवाट बिजली चोरी का खुलासा 

बिजली चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड (एनपीसीएल) ने अवैध कॉलोनियों में कार्रवाई करते हुए 70 किलोवाट बिजली चोरी का खुलासा किया है। दो दिनों तक चले अभियान में कंपनी की विजिलेंस टीम ने कई स्थानों पर छापेमारी कर अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की।

साथ ही अवैध बिजली केबल भी जब्त की गई हैं।एनपीसीएल के अनुसार 18 और 19 जून को विजिलेंस टीम ने शारदा एंक्लेव, पिंक सिटी, तुस्याना, रूद्र एंक्लेव और खोदना कलां क्षेत्रों में व्यापक जांच अभियान चलाया। इस दौरान कई स्थानों पर बिना अधिकृत कनेक्शन के सीधे बिजली लाइन से आपूर्ति ली जा रही थी। जांच में कुल 70 किलोवाट बिजली चोरी पकड़ी गई। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि कुछ अवैध कॉलोनियों में कॉलोनाइजरों और निवासियों द्वारा विद्युत सुरक्षा मानकों की अनदेखी करते हुए अनधिकृत रूप से बिजली का उपयोग किया जा रहा है।

अधिकारियों का कहना है कि इस प्रकार की व्यवस्था न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि आम लोगों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा बन सकती है। अधिकारियों के अनुसार बिजली चोरी के कारण बिजली वितरण व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

ट्रांसफॉर्मरों पर अतिरिक्त भार बढ़ने से लो-वोल्टेज, ट्रांसफॉर्मर खराब होने और बार-बार बिजली आपूर्ति बाधित होने जैसी समस्याएं उत्पन्न होती हैं। बिजली कंपनी को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ता है, जिसका असर उपभोक्ताओं को मिलने वाली सेवाओं पर पड़ सकता है। एनपीसीएल के प्रवक्ता मनोज झा ने बताया कि केवल मई माह में ही बिजली चोरी के मामलों में 156 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )