• Fri. Nov 6th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

Pahalgam Terror Attack : आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के इन सेलेब्रिटीज के Instagram अकाउंट इंडिया में हुए बैन

ByAnkshree

May 1, 2025

Report By : ICN Network

Pahalgam Terror Attack : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले, जिसमें 26 निर्दोष पर्यटकों की हत्या कर दी गई, के बाद पूरे देश में आक्रोश की लहर है। इस हमले के बाद भारत सरकार और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स ने मिलकर पाकिस्तान के खिलाफ कुछ कड़े कदम उठाए हैं। अब सिर्फ पाकिस्तानी नागरिकों की देश से वापसी की बात नहीं हो रही, बल्कि पाकिस्तानी कलाकारों की मौजूदगी पर भी डिजिटल और सांस्कृतिक प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं।

Pahalgam Terror Attack : फिल्म और डिजिटल प्रतिबंध
इस आतंकी हमले के बाद भारत में पाकिस्तानी कलाकारों की फिल्मों की रिलीज पर रोक लगा दी गई है। साथ ही कुछ मशहूर पाकिस्तानी कलाकारों के इंस्टाग्राम अकाउंट्स भी भारत में ब्लॉक कर दिए गए हैं। इन पाकिस्तानी सेलेब्रिटीज के इंस्टाग्राम अकाउंट हुए ब्लॉक…

  1. माहिरा खान– शाहरुख खान की फिल्म रईस में नजर आईं माहिरा खान का अकाउंट अब भारत में दिखाई नहीं दे रहा। इंस्टाग्राम पर उनके प्रोफाइल की जगह यह संदेश दिखाई देता है अकाउंट इंडिया में अवेलेबल नहीं है।
  2. हानिया आमिर– भारत में बड़ी फैन फॉलोइंग रखने वाली पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर का इंस्टाग्राम प्रोफाइल भी अब भारत में एक्सेस नहीं किया जा सकता। हाल ही में एक वायरल वीडियो में देखा गया था कि भारतीय फैंस उनके लिए पानी की बोतलें तक कुरियर कर रहे थे।
  3. अली ज़फर– गायक और अभिनेता अली ज़फर का अकाउंट भी भारत में ब्लॉक कर दिया गया है। वह पहले कई बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )