एनडीएमसी का मानना है कि ट्यूलिप और अन्य मौसमी फूलों से सजी सड़कों और पार्कों से न केवल शहर की सुंदरता बढ़ेगी, बल्कि यह लोगों के मानसिक स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए भी लाभकारी होगा। फूलों की रोपाई चरणबद्ध तरीके से
एनडीएमसी के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल के अनुसार, फूलों की रोपाई चरणबद्ध तरीके से की जाएगी, ताकि पूरे सर्दी के मौसम में विभिन्न स्थानों पर लगातार फूल खिले रहें। गणतंत्र दिवस और अन्य राष्ट्रीय आयोजनों के दौरान ट्यूलिप समेत फूलों की विशेष सजावट की योजना भी बनाई गई है।

