• Sun. Feb 1st, 2026

MCD उपचुनाव से पहले AAP को बड़ा वार, पूर्व MLA राजेश गुप्ता BJP में शामिल

दिल्ली नगर निगम के 12 वार्डों में होने वाले उपचुनाव से ठीक पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। वजीरपुर विधानसभा से AAP के पूर्व विधायक राजेश गुप्ता ने पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। उन्होंने दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

जॉइनिंग के दौरान भावुक होते हुए राजेश गुप्ता ने अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और पार्टी सुप्रीमो उनका फोन तक नहीं उठाते थे, और प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज भी बातचीत से बचते थे। शीर्ष नेतृत्व के इस व्यवहार से निराश होकर उन्होंने AAP छोड़ने का फैसला लिया।

उनका यह कदम ऐसे समय पर आया है, जब 12 वार्डों में उपचुनाव होने जा रहे हैं, जिससे इसे AAP के लिए बड़ा राजनीतिक नुकसान माना जा रहा है। इसी बीच चांदनी महल वार्ड से शोएब इकबाल ने भी AAP से अलग होकर अपने उम्मीदवार को मैदान में उतार दिया है, जिससे पार्टी के लिए स्थिति और चुनौतीपूर्ण बन गई है।

दिल्ली MCD उपचुनावों के लिए मतदान 30 नवंबर को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने 48 घंटे का साइलेंस पीरियड लागू कर दिया है। उपचुनाव में AAP, भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला है, जबकि कुल 132 उम्मीदवार मैदान में हैं। मतदान कर्मियों की सुविधा के लिए दिल्ली मेट्रो सुबह 4 बजे से सेवाएं शुरू करेगी।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)