• Mon. Oct 5th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: श्रमिकों के इलाज में आ रही परेशानियों को दूर करने के लिए श्रमिक सहायता डेस्क शुरू

सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल में श्रमिकों के इलाज में आ रही परेशानियों को दूर करने के लिए श्रमिक सहायता डेस्क शुरू किए गए हैं। अस्पताल की सीएमएस डॉ. अजय राणा ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर दो सहायता डेस्क शुरू किए गए हैं। इसमें एक रजिस्ट्रेशन काउंटर के पास और दूसरा इमरजेंसी में है। बुधवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 2947 मरीजों ने इलाज करवाया।

इस दौरान 2093 मरीजों ने आभा स्कैन के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करवाया। इसके अलावा अमरनाथ यात्रा में लिए कुल 145 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण करवाया। अस्पताल में आंखों के 28 ऑपरेशन किए गए। जनरल ओटी में माइनर 6 और मेजर 11 किए गए। ⁠नए डॉग बाइट मरीज 53 और पुराने डॉग बाइट मरीज 182 आए थे

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )