• Wed. Feb 4th, 2026

गुरुग्राम: नहरी पानी शोधन संयंत्र के लिए स्पेयर-बे का होगा निर्माण, 1.91 करोड़ रुपये होंगे खर्च

चंदू बुढ़ेरा पेयजल संयंत्र में बिजली सिस्टम में गड़बड़ी आने पर शहर में पानी की आपूर्ति प्रभावित नहीं होगी। मौजूदा 66 केवी सब स्टेशन में एक स्पेयर-बे के निर्माण कराया जाएगा। इस पर करीब 1.91 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) के चंदू बुढ़ेरा पेयजल संयंत्र में 100-100 एमएलडी क्षमता के चार प्लांट हैं। चारों संयंत्रों के लिए 66 केवी का सब स्टेशन लगा हुआ है। इससे संयंत्रों को संचालित किया जा रहा है। कई बार बिजली में फाल्ट के कारण संयंत्र का काम प्रभावित होता है। ऐसे में एक स्पेयर-बे के निर्माण कराने की योजना है। जीएमडीए के अनुसार, स्पेयर बे होने से जिस संयंत्र के बिजली सिस्टम में कमी आएगी, इसे स्पेयर बे से जोड़ दिया जाएगा।
ऐसे में संयंत्र में पानी शोधन का काम प्रभावित नहीं होगा। इसमें स्पेयर बे में ट्रांसफार्मर समेत अन्य कार्य होंगे। इसके लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। कार्य अलॉट होने के बाद छह माह में एजेंसी को काम पूरा करना होगा। पूरा बिजली सिस्टम तैयार होने पर संयंत्र में पानी शोधन में रुकावट नहीं आएगी। इसके अलावा एक अलग से सब स्टेशन लगाया जाना है। जीएमडीए की प्रवक्ता ने बताया कि नए प्लांट को देखते हुए बिजली व्यवस्था को बेहतर की योजना है।
पांचवीं यूनिट दो माह
चंदू बुढ़ेरा में पांचवीं यूनिट पर काम चल रहा है और मार्च-अप्रैल तक पूरा करने का लक्ष्य है। ऐसे में जीएमडीए बिजली व्यवस्था को बेहतर करने की दिशा में लगा हुआ है। शहर में चंदू बुढ़ेरा और बसई संयंत्र से 670 एमएलडी पानी की सप्लाई की जा रही है।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )